बेरोजगारी बढ़ी, मंहगाई में जनता लुटी ग्वालियर बना बदहाल सिटी-कांग्रेस
Nov 18 2021
ग्वालियर। अ.भा. कंाग्रेस कमेटी के आदेश एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कंाग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव यदुनाथ सिंह तौमर के नेतृत्व में गुरूवार को अग्रसेन चौराहा, मुरार से मंहगाई, बेरोजगारी, उद्योगो में मंदी लानी वाली भाजपा सरकार के खिलाफ पदयात्रा प्रारंभ हुई जो सदर बाजार, बारादरी चौराहा, शहीद गेट से होती हुई थाठीपुर चौराहा पर समाप्त हुई।
पदयात्रा को संबोधित करते हुए कंाग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव यदुनाथ सिंह तौमर ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, प्रतिमाह 1 लाख रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार हर माह बेरोजगार बढ़ा रही है, पढऩा लिखना हो गया है बेकार नही मिल रहा है रोजगार, वहीं मंहगाई में जनता लुट रही है दिन भर करी कमाई फिर भी दो वक्त की रोटी खा नही पाई, इस भीषण मंहगाई ने हर वर्ग को चेन से रोटी सब्जी खाने मे बेचेन कर दिया है। मप्र में सत्ता परिवर्तन के बाद बीस माह में ग्वालियर बदहाल सिटी बन गया है इन बीस माह में नगर निगम में तीन आयुक्त आए, स्मार्ट सिटी में भी तीन सीईओ पदस्थ किए गए यह दोनो संस्थाओं ने ग्वालियर को बदहाल सिटी बना दिया है जहां देखो वहा सड़के टूटी पड़ी हुई है, पुरानी विकास योजनांओ का निर्माण कर नही पा रहे है नए टेंडर कर के धन कमा रहे है बिल्डिंगो पर रोशनी दिखा के अपनी असफलता और नाकामी छिपा रहे है और नगर निगम स्मार्ट सिटी पर पूर्व संभागीय आयुक्त बीएम शर्मा, पूर्व निगम आयुक्त अरजरिया, विनोद शर्मा सवाल खड़े कर चुके है आज गंदगी के ढेर बदबू दार पानी टूटी सड़के अंघकार का बोलबाला, ग्वालियर बदहाल सिटी का प्रमाण है। टेम्पो युनियन द्वारा टूटी सड़को में खाई से परेशान यूनियन ने टेम्पो विक्रम नहीं चलाने और धरने का जो निर्णय लिया है वह बदहाल सिटी का एक और प्रमाण है। समिक्षा बैठक भी काम नही आई, प्रभारी मंत्री, ऊर्जा मंत्री की फटकार का असर नही हुआ, ग्वालियर बदहाल सिटी के रूप में परिवर्तित हुआ।
पदयात्रा में उदल सिंह, सरमन राय, अरूण परिहार, संजीव दीक्षित, राहुल भदोरिया, आरएच भगत, रामबाबू शर्मा, महेन्द्र अग्रवाल, ताराचंन्द्र त्यागी, रविन्द्र चौरसिया, गुलाव सिंह खटीक, अजय शाक्य, अयज वीर सिंह किरार, राजीव सविता, धरवेन्द्र बाथम, गिर्राज किशोर शर्मा, दीपक पटेल, राजेश महोरिया, हुकुम सिंह कुशवाह, भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, अमित सिंह चौहान, आकाश बघेल, आयुश मोर्य, तनुज राजपूत, गोरव लोधी, विपिन वर्मा, विकाश पाल, नीलेश सिकरवार, प्रत्युष राणा, राज पवैया, समीर लोधी, आशू दोहरेलीय, देव मीना, करण जाटव, हर्ष तौमर, सुनील सोमिल, कृष्णा शर्मा, राज यादव, दीपक प्रजापति, प्रिसं पुरिया, दिव्यांश राजावत, नीतेश राठौर, धीरज प्रजापति, राहुल शर्मा, सुमित राठौर, अजय निगम, मयंक रजक, कृष्णा चतुर्वेदी, जतिन कुमार, गौतम गालब, उदय पाल, सौरभ सिंह, अंकित करोसिया, सौरभ बघेल सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।
आज नदी गेट से कंाग्रेस की पदयात्रा प्रारंभ होगी
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना ने बताया कि देश व्यापी भाजपा सरकार के खिलाफ मंहगाई और बेरोजगारी आर्थिक मंदी केा लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 19 नवंबर को नदी गेट से सायंकाल 4 बजे पदयात्रा प्रांरभ होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









