श्री खाटू श्याम का वार्षिक उत्सव भंडारे के साथ हुआ समापन

Nov 17 2021

ग्वालियर। श्री श्याम मंडल ग्वालियर श्री श्याम हवेली न्यू पताली हनुमान हजीरा ग्वालियर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 51 वा 5 दिवसीय धार्मिक आयोजन 12 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित किए गया था। इस आयोजन के पांचवें और अंतिम दिन 16 नवंबर को हवन पूजन एवमजोत एवम प्रसादी वितरण की गयी। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान भव्य श्रृंगार दर्शन श्याम प्रभु का किया गया। इस भव्य श्याम बाबा के आयोजनों में पधारकर हजारों श्याम प्रभु भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की इसका लाभ उठाया।