हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं से बढ़ रही ठंड
Nov 17 2021
ग्वालियर। हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं से मौसम में सर्दी का अहसास कायम है। सुबह से ही रूक-रूक कर चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही है। हालांकि ठंडी और नमी के कारण वातावरण में छाई धुंध के कारण सूरज की चमक भी मध्यम बनी हुई है। जिससे धूप का असर कम है। वही मौसम का मिजाज फिर से एक बार फिर बदल सकता है।
मौसम विभाग को जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर 18 से 20 नवंबर के बीच बादल छाएं रहने की संभावना है।
ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं- कहीं बूंदाबादी होने की भी संभावना है। इसके बाद तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। उत्तरी हवाओं में ठंडक होने से वातावरण में ठंड का अहसास बना रहा। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान मध्यम ऊंचाई के बादल छाए रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









