हिमस ने लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी

Nov 17 2021

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के संस्थापक सदस्य एवं पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का 17 नबम्बर 1928 को साइमन कमीशन के विरोध करते हुए सिर पर ब्रिटिश सरकार के नुमाइंदों ने लाठीचार्ज में 28 अक्टूबर को घायल कर दिया था गहरी चोटों के कारण उनकी 17 नबम्बर को मृत्यु हो गई थी ।
हिन्दू महासभा जि़ला ग्वालियर दारा 17 नबम्बर को दोपहर ठीक दो बजे स्थान लाल-बाल-पाल प्रतिमा स्थल,गोपाल मंदिर के पास, चिडिय़ाघर गेट के सामने श्रद्धांजलि सभा 93 वॉ बलिदान दिवस पर जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अग्रवाल, महिला हिन्दू महासभा की जिला संयोजिका आरती सूर्यवंशी, अर्चना चौहान, युवक हिन्दू महासभा के जिला संयोजक पवन माहोर उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी हिन्दू महासभा के जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने दी।