ऊर्जा मंत्री ने हजीरा सिविलहॉस्पिटल का किया निरीक्षण

Nov 17 2021

ग्वालियर। बुधवार को ऊर्जा मंत्री प्रधुन सिंह तोमर भोपाल से ग्वालियर आते ही सीधे हजीरा सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंच गए। ऊर्जा मंत्री ने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और शासन की योजनाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं इसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने हजीरा सिविल हॉस्पिटल में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश हॉस्पिटल प्रबंधन को दिए।