कांग्रेस ने सरसो तेल, सिलेंडर और पेट्रोल की वृद्धि पर किया प्रदर्शन

Nov 17 2021

ग्वालियर। बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने महाराज बाड़ा पर महंगाई को लेकर पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरसो तेल, सिलेंडर और पेट्रोल को माला पहनाकर अपना विरोध प्रकट किया। डीसीसी अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बेरोजगारी, उद्योगों में मंदी लानी वाली भाजपा सरकार के खिलाफ पदयात्रा में केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस दौरान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीब वर्गो के लोगों का राशन बंद कर दिया है। वहीं आज बेरोजगारी से युवा रोजगार पाने के लिए मोहताज है, उद्योग व्यापार में मंदी के दौर से अनेक इकाईयां बंद होती जा रही है, केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश सरकार देश को अस्त व्यस्त कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।