30 दिवसीय अभिनय व योग केन्द्रित आवासीय कार्यशाला 20 से
Nov 17 2021
ग्वालियर। सर्वधर्म संगीत एवं कला महाविद्यालय व मेरा मंच संस्कृति एवं शैक्षणिक संस्था का 30 दिवसीय अभिनय व योग केन्द्रित आवासीय कार्यशाला का आयोजन सर्वधर्म संगीत एवं कला महाविद्यालय बडागांव पर 20 नवंबर से आयोजित होगा। इस कार्यशाला में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में रंगमंच विशेषज्ञ विभांशु वैभव होंगे।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये मेरा मंच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था की सचिव गीतांजलि गिरवाल, सर्वधर्म संगीत एवं कला महाविद्यालय की डॉ. करूणा सिंह चौहान, संस्था के संरक्षक पूर्व संयुक्त संचालक सुभाष अरोरा ने बताया कि अभिनय एवं योग पर आयोजित कार्यशाला में 19 दिसंबर को अभिनय की प्रतिभागियों द्वारा नाटय प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होने बताया कि इस कार्यशाला में प्रमुख प्रशिक्षक रंगमंच के विशेषज्ञ विभांशु वैभव होंगे, विभांशु वैभव लगभग 35 वर्षो से रंगकर्म में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्हें नाटय लेखन के लिये 2017 में, संगीत नाटक अकादमी, उर्दू अकादमी के बेस्ट निर्देशक और रंगकर्म के लिये साहित्य कला परिषद का पुरस्कार मिल चुका है। वैभव ने 23 नाटकों, 12 से अधिक टीवी धारावाहिकों और वृत चित्रों में काम किया है। वह एक दर्जन से अधिक नाटकों का निर्देशन और नौ नाटकों का लेखन किया है। मेरा मंच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था की सचिव गीतांजलि गिरवाल ने बताया कि नाटय कार्यशाला की विशेषताओं में 30 दिवसीय कार्यशाला ग्वालियर में पहली बार आयोजित की जा रही है। इसमें अभी तक लगभग पचास से अधिक देश के विभिन्न प्रांतों के अभिनय के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जो अपने अभिनव को और पारंगत करेंगे।
कार्यशाला में सुबह 7 बजे से नौ बजे तक योग व फिजिकल एसरसाइज, नौ से दस बजे तक ब्रेक फास्ट, दस से एक विभिन्न थियेटर विषयों पर लैक्चर, एक से दो तक लंच, दो से पांच तक विभिन्न थिएटर गेम, पांच से साढे पांच तक चाय ब्रेक, साढे पांच से आठ तक अलग अलग स्क्रिप्ट की रीडिंग होगी। तीस दिवसीय कार्यशाला दस दस दिन में बांटा जायेगा। पहले दस दिन सभी प्रतिभागी एक दूसरे को जानेंगे। प्रारंभिक जानकारी स्क्रिप्ट को जानेगे। दूसरे दस दिन में नाटक से संबंधित एटिविटी, लॉकिंग, इंप्रोवाइजेशन, स्टेज मूवमेंट, डायलॉग डिलेवरी, एवं प्रेटिकल पर काम किया जायेगा।आखिरी दस दिनों में स्क्रिप्ट एवं प्रतिभागियों को दिये गये रोल पर काम किया जायेगा। वहीं कान्फिडेंस लेबल कैसे बना रहे इस पर काम किया जायेगा। वहीं 19 दिसंबर को ग्वालियर में एक नाटक का मंचन भी कार्यशाला में ही होगा। पत्रकार वार्ता में सर्वधर्म संस्था के डॉ. प्रदीप कश्यप सहित अन्य भी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









