पुलिस अधिकारियों ने किया हॉकर्स जोन का निरीक्षण

Nov 17 2021

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा शिंदे की छावनी पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में एएसपी यातायात श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर सतेंद्र सिंह तोमर, सीएसपी नागेन्द्र सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक यातायात नरेश अन्नोटिया, टीआई आसिफ मिर्जा और नगर निगम के इंजीनियर प्रेम पचौरी और टीम के साथ रामदास घाटी के पास बने हॉकर्स जोन का निरीक्षण कर हॉकर्स जोन में लाइट, पानी ओर सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जिससे जल्दी से जल्दी शिंदे की छावनी के आस पास लगने वाले फल, सब्जी आदि के ठेलों को हॉकर्स जोन में भेजकर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जा सके।