महिला की हत्या, कमरे से जेवर गायब

Nov 17 2021

ग्वालियर। बुधवार को जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित गुप्तेश्वर मंदिर की पहाड़ी के सामने बीजासेन मंदिर के पास बनी बस्ती में एक महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। महिला बबली कुशवाह पत्नी धर्मवीर का शव घर के कमरे में मिला है। महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। स्पॉट पर आपत्तिजनक सामाग्री भी पड़ी मिली है। टीम ने शव की जांच कर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं आसपास के रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। बबली ने तीन दिन पहले यहां किराए से कमरा लिया था। पति डबरा क्षेत्र के एक गांव में रहता है। महिला के जेवर गायब बताए जा रहे हैं।