दंपती को गोली मारने वाले पकड़े गए
Nov 17 2021
ग्वालियर। दंपती को गोली मारने वाले पकड़े गए हैं। दंपती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो आरोपियों में से एक दंपती की बेटी से एक तरफा प्यार करता है। इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती हुई थी। प्यार का इजहार करने पर लड़की ने मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी लड़की का पीछा कर परेशान करने लगा। घटना से दो दिन पहले लड़की के पिता ने उसे धमकाया था। तैश में आकर आरोपी ने घर में घुसकर लड़की के माता-पिता को गोली मार दी।
सोमवार रात झूलेलाल कॉलोनी में राजेश वाधवानी और उनकी पत्नी को आरोपियों ने गोली मारी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को इस कहानी में घर का ही कुछ कनेक्शन लग रहा था। पुलिस ने जब घायल दंपती की बेटी से पूछताछ की तो मामला सामने आ गया। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी संस्कार को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्त समीर के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
यह है पूरा मामला
जनकगंज की झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले राजेश वाधवानी तिल्ली का कारोबार करते हैं। सोमवार रात 2 बजे दो हमलावर छत के रास्ते उनके घर के अंदर घुसे। इस दौरान आरोपियों की आहट से राजेश की आंख खुल गई और वे बाहर निकले। उन्हें देखते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजेश को सीने पर गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी सोनिया वाधवानी भी बाहर निकली तो आरोपियों ने उन्हें भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पिस्टल कहां से खरीदी, पूछताछ जारी
थाना प्रभारी जनकगंज संतोष सिंह यादव का कहना है कि व्यापारी दंपती पर हमला करने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया गया है। एक तरफा प्रेम और बदला लेने की नीयत से यह हमला किया था। दोनों से दो पिस्टल बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह पिस्टल उन्होंने कहां से खरीदी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









