रक्षा मंत्री ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए

Nov 17 2021

ग्वालियर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे हैं। वह सेना के विशेष विमान से एयरफोर्स के एयरबेस पहुंचे। यहां उनका ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया है। एयरबेस पर 5 मिनट ठहरने के बाद वह हेलीकॉप्टर से झांसी कैंट के लिए रवाना हो गए हैं। वहां उनको एक कार्यक्रम में भाग लेना है। शाम 4.15 बजे वह फिर ग्वालियर एयरबेस पर लौटेे और यहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को झांसी कैंट में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह ग्वालियर होकर झांसी गए हैं। तय कार्यक्रम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से एयरफोर्स के एयरबेस पर पहुंचे। यहां सिर्फ 5 मिनट ही वह रूके हैं। इस दौरान प्रोटोकाल का पालन करते हुए एयरबेस पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रक्षा मंत्री की अगवानी की। भाजपा जिला अध्यक्ष शहर कमल माखीजानी व ग्रामीण कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण रक्षा मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महा निरीक्षक राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झांसी में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुधवार शाम 4.15 बजे वापस महाराजपुरा एयरबेस पर लौटेे। यहां से अपने विशेष विमान में सवार होकर वह नईदिल्ली के लिए रवाना हुए।