खाटू श्याम के वार्षिक उत्सव में शुभम और रूपम ने समां बांधा

Nov 16 2021

ग्वालियर। श्री श्याम मंडल ग्वालियर श्री श्याम हवेली न्यू पताली हनुमान हजीरा ग्वालियर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 51 वा 5 दिवसीय धार्मिक आयोजन 12 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित किए जा रहा है इस आयोजन के चौथे दिन 15 नवंबर को शाम 8 बजे से मधुर संगीतमय भजनों आयोजन किया गया। इस आयोजन में कोलकाता के जाने-माने कलाकारों शुभम एंवम रूपम व उदयपुर की श्रीमति केमिता राठौर कोटा से श्याम सलोना एवम ग्वालियर के कलाकार मनोज शर्मा सहित सभी कलाकारों ने अपनी वाणी अपनी आवाज से सभी भक्तों को मग्न मुग्ध कर दिया। श्याम प्रभु के सभी भक्त नाचते नजर आये। इस आयोजन में चार चांद लगाने प्रकाश म्यूजिकल ग्रुप सीकर के कलाकारों ने भजन गायकों के साथ संगत का कार्य किया।
करीब 2500 भक्तों ने इस आयोजन में श्याम प्रभु के समस्त अपनी हाजिरी लगाई, इस मौके पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक दक्षिण प्रवीण पाठक, विधायक लश्कर सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक भांडेर धनश्याम पिरोनिया, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यहां बिशेष छप्पन भोग के दर्शन एवम भव्य श्रृंगार दर्शन श्याम प्रभु का किया गया। भक्तों ने इसका भी लाभ उठाया आयोजन श्याम मंदिर श्याम हवेली न्यू पताली हनुमान हजीरा पर आयोजित किया गया।  15  नवंबर को निशान पूजन एवम श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्याम हवेली से हजीरा बिरला नगर होते हुए वापस श्याम हवेली पर पहूंची। इस आयोजन में सैकड़ों लोग उपस्थित थे। और खूब नृत्य करते हूये नजर आ रहें थे। महिलाओं ने अपने गुप बना कर नृत्य किया। वहीं पुरुष भी पीछे नहीं रहे।