सुबह कोहरा, गुनगुनी धूप से मिल रही राहत

Nov 16 2021

ग्वालियर। ठंड ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही कोहरा और धुंध के बीच ठंड का अहसास हुआ। जैसे ही धूप निकली उसी दौरान लोग घरों की छत पर आ गए। रात होते-होते पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह से दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त होते ही मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में भी गिरावट आ रही है। आने वालों दिनों में तापमान में और कमी आने से ठंड का अहसास बढ़ जाएगा। मौसम साफ होने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।