गुजरात: मतदाता सूची में अपना नाम सुधार व पंजीकरण कराएं, मंत्री पूर्णेश मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Nov 16 2021
अहमदाबाद। गुजरात के सभी जिलों में मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम जारी है। 1 जनवरी, 2022 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी नागरिक पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप या वेबसाइट www.voterportal.eci.gov.in को दर्ज किया जा सकता है, हटाया या ठीक किया जा सकता है। ऑफलाइन नाम दर्ज करने के लिए फॉर्म 6 भरें, नाम हटाने के लिए फॉर्म 7, बदलाव करने के लिए फॉर्म 8 भरें। जरूरी साक्ष्य के साथ मतदाता सूधार अभियान14, 21, 27, 28 नवंबर को निकटतम मतदान केंद्रों पर प्रस्तुत किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करें। गुजरात सरकार के मंत्री पूर्णेश मोदी ने माइक्रोब्लागिंग एप koo पर पोस्ट कर विशेष रूप से सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि वे अपना नाम दर्ज करने का प्रयास करें। उन्होंने लिखा है कि मतदाता सूची सुधार की तिथि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक है। आप अपने परिवार के साथ-साथ अपने समाज या समुदाय में सभी को सूचित करें। मतदाता सूची सुधार कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
बता दें कि विशेष अभियान के रूप में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सभी मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर आवेदन स्वीकार करेंगे। इसलिए जिन नागरिकों की उम्र 1 जनवरी 2022 से पहले 18 वर्ष की हो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फोर्म 6 , मृत्यु और स्थानांतर के मामले में नाम कम करने के लिए फोर्म 7 और बदलाव सुधार करने के लिए फोर्म 8 एवं एक ही विधानसभा मतदार विभाग में स्थानांतरन के लिए फोर्म नं. 8 (क ) जरूरी साक्ष्य के साथ अपने नजदीक के मतदान केन्द्र पर पेश करे।
18 वर्ष के युवा मतदाता अपना नाम दर्ज कराने के लिए अपने घर के आसपास के मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाता सूची सुधार अभियान का लाभ ले सकते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









