ऑटो चालक की ईमानदारी बनी मिशाल- महिला इंजीनियर ऑटो में भूली बैग, 6 लाख के गहने लौटाये
Nov 15 2021
ग्वालियर। एक ऑटो चालक की ईमानदारी कई लोगों के लिए मिशाल बन गई है। ऑटो में ऑल इंडिया रेडियो की इंजीनियर का गहनों से भरा बैग छूट गया था। बैग में करीब 6 लाख रुपए के गहने, 15 हजार रुपए नकद रखे थे। घर पहुंचने के बाद महिला इंजीनियर को बैग की याद आई। तब तक ऑटो लेकर चालक वहां से निकल चुका था। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पड़ाव पुलिस भी मामले की गंभीरता का समझते हुए छानबीन में लग गई। कन्ट्रोल रूम से स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले। एक धुंधली सी फुटेज मिली। पुलिस को ऑटो चालक का मोबाइल नंबर भी मिल गया। पुलिस ने कॉल किया तो चालक ने बताया कि वह थाने ही पहुंच रहा है। उसने बताया कि दो घंटे तक बैग उसकी गाड़ी में पड़ा रहा। इस बीच कोई सवारी नहीं मिली तो उसकी भी नजर बैग में नहीं पड़ी। जब घर के लिए गन्ने ले जा रहा था तो बैग पर नजर पड़ी। ऑटो चालक की ईमानदारी से प्रभावित होकर महिला के पति ने उसे 500 रुपए का नकद ईनाम भी दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
ग्वालियर बिरला नगर लाइन नंबर-3 निवासी 35 वर्षीय आशा शर्मा ऑल इंडिया रेडियो में इंजीनियर हैं। अभी वह ग्वालियर में ही पदस्थ हैं। आशा एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली गई थीं। वह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर लौटी हैं। बाहर से एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो वाले ने उनको लाइन नंबर-3 के बाहर छोड़ा और किराया लेकर वापस लौट आया। इसके बाद चालक अपनी ऑटो लेकर निकल आया। वह वापस स्टेशन में ऑटो स्टैंड पर आकर खड़ा हो गया, लेकिन काफी देर तक उसे कोई सवारी नहीं मिली। इधर घर पहुंची आशा को जब उसका बैग नहीं मिला तो वह घबरा गईं। उनको समझते देर नहीं लगी कि बैग गाड़ी में छूट गया है। तत्काल वह स्टेशन पहुंची वहां ऑटो वाले की तलाश की, लेकिन वहां वह नहीं मिला। इसके बाद पड़ाव थाना पहुंचकर सूचना दी। जब पुलिस को पता लगा कि बैग में 6 लाख रुपए के गहने और 15 हजार रुपए नकद हैं तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले तो एक ऑटो का धुंधला सा फुटेज मिला।
उससे नंबर कैच किया और रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक का नाम पता और मोबाइल नंबर मिला। पुलिस को पता लगा कि ऑटो अजय शर्मा निवासी महलगांव की है। इस पर पुलिस ने ऑटो चालक को फोन किया तो वह रास्ते में ही था। उसने बताया कि अभी कुछ देर पहले ही उसकी बैग पर नजर पड़ी तो वह खुद ही थाने आ रहा है। इसके बाद ऑटो चालक थाने पहुंचा। यहां महिला को उसने उसका बैग दिया। पुलिस के सामने महिला ने अपना एक-एक सामान चेक किया। सभी वैसा ही था जैसा बैग में रखा था। इसके बाद महिला के पति ने ऑटो चालक को उसकी ईमानदारी के लिए 500 रुपए का इनाम भी दिया।
किस्मत से बैग किसी और के हाथ नहीं लगा
इस घटना में ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। उसने बताया कि महिला को उसके घर के बाहर छोडऩे के बाद वह हजीरा सीएनजी भरवाने चला गया। इसके बाद वापस स्टेशन पहुंचा। यहां गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन आई थी। पर उसे कोई सवारी नहीं मिली। इस दौरान उसने रास्ते में नाश्ता भी किया। जब वह घर के लिए देवउठनी ग्यारस पर पूजा करने के लिए गन्ने ले जा रहा था तो गन्ना रखते समय पीछे बैग पर नजर पड़ी। वह बैग लेकर घर पहुंचा। फिर उसे समझ आया कि बैग उसी महिला का होगा जिसे लाइन नंबर तीन पर छोड़ा था। उसके बाद कोई सवारी नहीं मिली है। इसके बाद बैग देखा तो उसमें गहने और नकदी थी। इसके बाद तो उसने खाना भी नहीं खाया और बैग लेकर सीधे थाने के लिए निकला। इसी समय पुलिस को भी फोन उस तक पहुंच गया। वह थाने पहुंचा और बैग लौटाया।
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना का कहना है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन एक महिला आई थी और उनके पास दो बैग थे। उनमें से एक बैग ऑटो में छूट गया था। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑटो का पता लगाया और चालक तक पहुंची। महिला को ऑटो चालक ने उसका बैग लौटाया है। इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









