सर्द हवाओं से पारा लुढ़का, सुबह-रात को कंपा रही सर्दी

Nov 15 2021

ग्वालियर। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर अब अंचल में भी दिखाई देने लगा है । बीती रात से ही कोहरे ने अपनी आमद दर्ज कराना शुरू कर दी है। 
सोमवार की सुबह भी आसमान में कोहरा छाया हुआ नजर आया वहीं उारी दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने से कपकपी वाली ठंड पढऩा शुरू हो गई है। सर्द हवाओं के चलते बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर आ गया है। वही दिन के समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सर्दी का असर पडऩे के साथ ही लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अब गर्म कपड़ों से लदे नजर आने लगे हैं। शाम होते ही आसमान में धुंध छाने के साथ सर्दी भी अपना असर दिखाने लगी है। वहीं रात को ठंड का असर सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। रात 9 बजे के बाद आवाजाही भी कम होती जा रही है।
सेहत पर पड़ेगा प्रभाव
मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर भी पडऩे लगा है। चिकित्सकों की राय है कि इस मौसम में लड प्रेशर हृदय शुगर जैसी बीमारियों से पीडि़त लोग सर्दी से अपना बचाव करें, क्योंकि इस मौसम में खून के गाढ़ा होने के कारण लोग लकवा ब्रेन स्ट्रोक तथा दिल का दौरा पडऩे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए लोगों को सर्दी से विशेष बचाव करना चाहिए।
धूप अब भाने लगी
सुबह दिन चढऩे के साथ निकलने वाली धूप भी अब तन को भाने लगी है वही पशु-पक्षी भी दोपहर के समय गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आते हैं। मौसम का मिजाज देखते हुए लग रहा है कि आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी। सर्द हवाओं के वातावरण में घुलने से सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। वही सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में भी परिवर्तन नजर आने लगा है।