पति ने तलाक के दो साल बाद होटल में बुलाकर किया रेप
Nov 15 2021
ग्वालियर। शादी, तलाक फिर दोस्ती और रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने पत्नी को दो बार धोखा दिया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने 7 साल साथ रहने के बाद मनमुटाव होने पर तलाक ले लिया। दो साल बाद फिर पति उसे मिला, तो झांसा देकर दोस्ती कर ली। महिला का विश्वास जीत कर उसे होटल में मिलने बुलाया। यहां महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जब महिला के मायके वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो पूर्व पति ने उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पीडि़ता ने मामले की शिकायत मोहना थाने में की है।
पुलिस के मुताबिक मोहना की रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी 2012 में शिवपुरी के रहने वाले युवक से हुई थी। 7 साल तक वह साथ रहे, लेकिन इसके बाद उनके बीच विवाद होने लगा। दोनों ने तलाक ले लिया। महिला अपने माता-पिता के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों ने एक दूसरे से कभी बात करने की कोशिश भी नहीं की।
तलाक के दो साल बाद फिर मिला, दोस्ती कर किया दुष्कर्म
दो साल अलग-अलग रहने के बाद युवक कार्यक्रम में पूर्व पत्नी से मिला। वह उसे कॉल करने लगा। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों फिर दोस्त बन गए। एक दिन युवक ने महिला को पड़ाव स्थित होटल में मिलने बुलाया। जब वह यहां आई, तो उसने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके फोटो और वीडियो शूट कर लिए।
सोशल मीडिया पर किए वायरल
कुछ दिन पहले महिला की शादी की बात एक अन्य युवक से चलने लगी, तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। जब इसका पता चला, तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। उस पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









