विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने नए बाजार सेगमेंट जोड़कर व्यापर विस्तार की योजना बनाई
Nov 15 2021
ग्वालियर। बीएसई और एनएसई सूचीबद्ध विकास लाइफकेयर लिमिटेड ने अपने व्यवसाय और उत्पाद तथा उपभोक्ता प्रोफाइल के विस्तार को आधार देते हुए कई नए व्यवसायों का आगाज किया है। अपनी ढाँचागत उत्पाद श्रृंखला में कंपनी ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग की पहल जल जीवन मिशन के तहत पेयजल के लिए खाद्य ग्रेड पाइपिंग प्रणाली की आपूर्ति में प्रवेश किया है। विकास लाइफकेयर लिमिटेड कंपनी ने पेयजल पाइपों, फिटिंग और बार के साथ बुनियादी ढांचे के उत्पादों को बनाना प्रारंभ किया है।
इस बारे में विकास लाइफकेयर लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट डॉ. एसके धवन ने बताया कि पेयजल पाइपों में हम शुरुआती पहले तीन महीने में ही 75 मिलियन रुपए की बिक्री के साथ ऊंचाई को छू लिया है और हाल ही में हमारे हिस्से अक्टूबर 2021 में 50 मिलियन रुपए की एकल बिक्री का ऑर्डर आया जो हमें चालू वित्त वर्ष में पेयजल पाइपों और फिटिंग की 50 करोड़ रुपये की बिक्री को पूरा करने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही कंपनी जून 2021 से अब तक पहले ही स्टील बार में 240 मिलियन रुपए का राजस्व दर्ज करा चुकी है और स्टील बार के पहले ही साल के क्रियान्वयन में 500 मिलियन बिक्री के ठोस ऑर्डर के साथ मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कोविड -19 की पहली लहर के दौरान अपनी व्यावसायिक रणनीतियों में से एक को आगे बढ़ाते हुए कच्चे और तैयार काजू का व्यापार शुरू किया और एफएमसीजी और एग्रो सेगमेंट (कृषि क्षेत्र) में विस्तार दिखाया और उसके बाद इस व्यवसाय को और मजबूती देने के लिए कुछ अन्य कृषि उत्पादों जैसे चावल, दाल से संबंधित व्यापार को शुरू किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









