विधायक डॉ. सिकरवार ने डामरीकरण रोड़ का भूमिपूजन किया

Nov 14 2021

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीष सिकरवार ने रविवार को वार्ड क्र.57 में शीतलासहाय चौराहे से नाका चंद्रबदनी तिराहा तक और नाका चंद्रबदनी तिराहे से मांढरे की माता चौराहे तक लगभग 27 लाख से निर्मित होने वाली डामरीकरण नवनिर्मित रोड़ का भूमिपूजन किया।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, अवधेश कौरव, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, प्रमोद जैन, दीनू कुशवाह, धर्मवीर जाटव, शरद यादव, अनूप शिवहरे, छोटु मंडेलिया, अंकित कठठ्ल, राजेन्द्र राठी, छोटू मंडेलिया, मयंक झॉ आदि कार्यकर्तागण उपस्तिथ रहे।
मंहगाई के विरोध में ब्लॉक इन्दरगंज में पद यात्रा निकाली जायेगी
16 ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार द्वारा मंहगाई को देखते हुये सोमवार15 नवम्बर सांय 4 बजे से ब्लॉक इन्दरगंज में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुये पद यात्रा निकाली जायेगी।
यह पद यात्रा पॉलीटेक्निक चौराह झॉसी रोड़ से प्रारंभ होकर नाका चंद्रबदनी मेन रोड़, राजपायगा रोड़, दालबाजार, उॅटपुल, लोहिया बाजार होते हुये नयाबाजार चौराहे पर समाप्त होगी। यात्रा में मुख्य रूप से शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, एवं सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंण्डलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, के साथ- साथ वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता गण शामिल होगें।