मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी के खिलाफ पदयात्रा निकाली

Nov 14 2021

ग्वालियर। नेहरू उद्यान से मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, ग्वालियर को बदहाल करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा कमलाराजा, राक्सीपुल, रॉक्सी टॉकीज, माधौगंज चौराहा, स्काउट होती हुइ महाराज बाड़ा पहुंची।
महाराज बाड़ा पर पदयात्रा को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि सात सालो में केन्द्र की भाजपा सरकार और बीस माह की मप्र सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ा कर मंहगी दिवाली और मंहगे देवउठान पर गरीबो को पकवान खाने से दूर कर दिया है, बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान है। शहर की हालत बदहाली में बदल चुकी है, भाजपा सरकार असंवेदनशील होकर देश और प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है।
 आज नाका चंन्द्रवदनी से कांग्रेस की पदयात्रा प्रारंभ होगी
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ सतीश सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव, विनोदी जेन, सुनील श्रीवास, राकेश गुर्जर ने बताया कि देश व्यापी भाजपा सरकार के खिलाफ मंहगाई और बेरोजगारी आर्थिक मंदी केा लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 15 नवंबर को नाका चंन्द्रवदनी से सायंकाल 4 बजे पदयात्रा प्रांरभ होगी।
 आज बिरसा मुडां की 146वीं जयंती पर कांग्रेस नमन करेगी
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ निर्णायक आदोलन करने के लिये आदिवासियों को संगठित करने वाले विरसा मुंडा की 146वीं जयंती के अवसर पर रविाार15 नवंबर को प्रात: 11 बजे कांगेस भवन पर नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बालेंदू शुक्ला, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, हरिओम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, वीर सिंह तौमर, इब्रहिम पठान, चतुर्भुज धनोलिया, कृष्णराव दीक्षित, आनंद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, राजू राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, महिला काग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूचि गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र यादव, जेएच जाफरी, अशोक तोमर, सरमन राय, तरूण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेष खान, विनोद जेन, कैलाश चावला, अब्दुल हमीद, देशराज भार्गव, संजीव दीक्षित, पिंकी पंडित, रचना कुशवाह, मनोरमा सिंह, वर्षा कुशवाह, निधि शर्मा, अशोक सिकरवार, अवधेश कौरव, बाबूलाल चौरसिया, राजेश जाटव, कमलेश तिवारी, योगेश अरोरा, नितिन कुमार शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, चेतन भार्गव, भूपेन्द्र तौमर, महेन्द्र अग्रवाल, श्रीराम सविता, संजय फड़तरे, बाबू लाल राठौर, केदार सिंह किरार, बालकुमार माहोर, अंकित कठ्ठल, अनुप शिवहरे, मिक्की तौमर, दर्शन मिश्रा, कमल कुशवाह, शफीउल्ला खां, ओमप्रकाश सिकरवार, प्रताप राव महाडिक, डीएल उमरैया, अतुल पवार, भैयालाल भटनागर, गोरव मिंगेश, धीरज अर्गल, सुनील गिदवानी, सतीश मिश्रा, श्याम सुदर, ओमप्रकाश सिकरवार, शंकर झेसेले सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।