नेहरू के सिंद्धांत पंचशील, भाजपा की सरकारें असंवेदनशील:शर्मा

Nov 14 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में ाविवार को भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री स्वाधीनता आंदोलन के स्तंभ प. जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती पर कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में नेहरू की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन कर पुष्पांजली अर्पित की गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने नेहरू के चरणो में नमन करते हुए कहा कि प. जवाहर लाल नेहरू ने राजनैतिक आर्थिक समाजिक, मानव कल्याण जनभलाई के लिए पंचशील सिद्धांत की नीति केा बनाया जिसमें समानता और जनकल्याण के लिए नीति का पालन करना, शांतिपूर्ण सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता को कायम रखना और संवेदनशील मामलो में तत्काल निर्णय लेकर जनकल्याण करना।
मगर इसके विपरीत भाजपा की सरकारें देश की अंखडता प्रभुसत्ता संविधान का सम्मान नही कर रही हैं और निरंतर लोकतंत्र के रक्षक दलो पर प्रहार कर रही है हर मामले मे हस्तक्षेप कर शांती को खतरा पैदा कर रही है, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार संवेदनशीलता से जनहित में कार्य कर रही थी विशेश रूप से आदिवासी गरीब दलित पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक सामान्य गरीबो के लिए काय कर रही थी और पेंशनधारियों की पेंशन तीन सौ रू से एक हजार रू करने जा रही थी, सरकार बदलने के बाद पेंंशन वृद्धि रोकी गई और सौ रू में सो युनिट बिजली बंद की गई यह असवेंदनशील सरकार जनविरोधी है।