देवोत्थान ग्यारस पर प्रभु को जगाने बज रहे शंख- चार माह के शयन के बाद, शुभ कार्य से हटा बैन
Nov 14 2021
ग्वालियर। चार माह के शयन के बाद भगवान विष्णु को जगाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में घंटे-घडिय़ाल और शंख की ध्वनि सुनाई दे रही है तो वहीं महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए प्रभु की भक्ति का गुणगान करा। शाम को घरों में गन्ने का मंडप सजाकर माता तुलसी और भगवान शालिगराम का विवाह हुआ।
मंगल कष्टक की मंगल ध्वनि इस दौरान गूंजी और घर-आंगन को दीपों से रोशन किया गया। देवोत्थान ग्यारस पर विवाहों के लिए भले ही मुहूर्त न हो लेकिन रविवार को स्वयं सिद्ध मुहूर्त होने से सामूहिक विवाह के साथ-साथ एकल विवाह की धूम सुबह से ही शुरु हो गई है। आज रविवार को मंदिरों में जहां भजन-कीर्तन हो रहे हैं और भगवान की कृपा भी बरस रही है। आज देवों को जगाने के लिए गन्नों की खरीदारी करने दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है तो कई लोग दान-पुण्य कर रहे हैं। गन्ने का मंडप सजाकर विधिविधान के साथ देवों को जगाया गया और इस दौरान अतिशबाजी हुई।
महिलाओं ने गाए भजन
लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। रविवार सुबह भगवान लक्ष्मीनारायण का दूध, दही, जल, पंचभिषेक के उपरांत मक्खन के साथ तुलसी और गुलाब से अभिषेक के बाद मक्खन से विशेष शाृंगार किया गया। जिसके बाद एकादशी महात्म कथा शुरु हुई। शाम को महाआरती हुई।
मंदिरों के बाहर कर रहे दान-पुण्य
रविवार को देवोत्थान ग्यारस पर सुबह से ही दानदाता मंदिरों और अस्पतालों में पहुंचकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए दान-पुण्य कर रहे हैं। रविवार सुबह अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर सहित कई मंदिरों के बाहर भक्तों ने पहुंचकर भोजन, चाय, बिस्कुट का दान किया तो कई लोग अस्पतालों में पहुंचकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भोजन कराया।
एकादशी के दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। जो भी व्यक्ति तुलसी विवाह का अनुष्ठान करता है उसे कन्यादान के बराबर का पुण्य मिलता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









