फ्रेंड्स एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित

Nov 14 2021

ग्वालियर। अए यार सुन यारी तेरी मुझे, जि़न्दगी से भी प्यारी है...तेरे जैसा यार कहाँ, कहाँ ऐसा याराना, याद करेगी दुनिया तेरा मेरा अफ़साना..ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगेतोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोडेंगे... ऐसे ही अलग अंदाज में पुराने बॉलीवुड गाने गायक एक दूसरे के गले में हाथ डालकर अपनी मित्रता को याद किया। यह मौके था रविवार को ट्रू फ्रेंड्स एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजन मुरार स्थित मदन मोहन मंदिर मे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम जैन सैमी द्वारा संगीत भजनों प्रस्तुतियां के साथ किया गया। ग्रुप के सदस्यों द्वारा सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, बच्चों के गेम, कपल गेम, आदि खिलाए गए। सभी विजेताओं को प्राइज पुरुस्कार वितरण एवं अन्य आयोजन के साथ साथ अन्नकूट का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन सचिव सुशील भदौरिया ने एवं आभार अध्यक्ष अभय गांगिल ने किया। मिलन समारोह में राजेंद्र साहू, राजीव बंसल, सुनील पाल, ब्रजेश अग्रवाल, नरेंद्र चंदोलिया, दिलीप जैन, राकेश गोयल, पंकज मित्तल, विवेक गुप्ता, विक्रम दंडोतिया, देवेंद्र कुशवाह, दीपक गुप्ता, केके गुप्ता, पवन बांदिल, संजीव मित्तल एवं रूपेश शर्मा सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए।