पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह उनकी संगठनात्मक शक्ति और एकता को दर्शाता है
Nov 14 2021
ग्वालियर। दीपावली देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है, पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह उनकी संगठनात्मक शक्ति और एकता को दर्शाता है। ग्वालियर प्रेस क्लब की समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय भूमिका है। यह बात ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कही।
यह जानकारी देते हुये मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरिश चन्द्रा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के तत्वावधान में पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट का आयोजन ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 9 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ से की। इस समारोह में मध्य पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, राकेश पाठक, बालेंदु मिश्रा, सुरेश दण्डोतिया, गुरशरण सिंह, प्रदीप तोमर, प्रदीप मांढरे, जोगेन्द्र सेन, हरीश उपाध्याय, प्रवीण दुबे, राजेन्द्र तालेगांवकर, मुकेश सक्सेना, दिनेश राव, संजय त्रिपाठी, ब्रजमोहन शर्मा, अजय रावत, रमन पोपली, मनीष शर्मा, राज लखन, रवि शेखर, परेश मिश्रा, श्याम पाठक, अनिल पटेरिया, संजय बौहरे, प्रदीप बौहरे, अरविन्द माथुर, चेतेन्द्र माथुर, प्रदीप शास्त्री, चंद्रेश गर्ग, रामकिशन कटारे, दीपक तोमर, फूल सिंह मीणा, राकेश भारती, हरपाल सिंह चौहान, प्रशांत शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, गोपाल त्यागी, गिर्राज त्रिवेदी,संदीप सिंह सिकरवार, राजेश कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, मनीष नायक इलेक्ट्रोनिक मीडिया के अध्यक्ष राज दूबे, विनोद शर्मा, सुनील पाठक,नासिर गौरी, जावेद खान, विनोद शर्मा न्यूज़ स्टेट, मनोज चौबे, करण मिश्रा, रमन शर्मा, अमित श्रीवास्तव, राकेश झा, पवन पाल, नवीन नायक, अजय उपाध्याय, अनिल शिवहरे, उपेन्द्र तोमर, मचल सिंह, हरीश दुबे, विष्णु अग्रवाल, संजय भटनागर, राजेश जायसवाल, विक्रम प्रजापति, मुकेश बॉथम, जयदीप सिकरवार, राकेश वर्मा, रघुवीर कुशवाह, शशिभूषण पांडे, संतोष पाराशर, कैट के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, जनसम्पर्क विभाग के अपर संचालक जीएस मौर्य, जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलपुरकर, हितेंद्र सिंह भदौरिया, लक्ष्मीनारायण गुलाटी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









