छात्राओं ने बुलंद की आवाज,बंद करो नारियों पर अत्याचार
Nov 14 2021
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निकाली जागरूकता भरी प्रभात फेरी.केआरजी कॉलेज की छात्राओं ने रविवार को अपनी आवाज बुलंद करते हुये घरेलू हिंसा,भ्रूण हत्या व नारियों पर अत्याचार बंद करने का आव्हान किया। ये नारे उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रविवार को आयोजित प्रभात फेरी में लगाए। जो कि केआरजी कॉलेज से शुरू होकर,नेहरू पार्क,कम्पू होते हुये नया-बाजार चौराहे तक पहुंची। वहां से घूमते हुये पुनः केआरजी कॉलेज वापस आई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह जागरूकता भरी प्रभात फेरी निकाली गई। इसे हरी झंडी कमलाराजा महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ एमआर कौशल ने दिखाई। इस अवसर पर एनसीसी की कैप्टन अर्चना कुशवाह,एनएसएस की प्रभारी डॉ वीना शुक्ला,डॉ कृष्णा सिंह उपस्थित रहीं। प्रभातफेरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीएलवी अंशुमान शर्मा व अधिवक्ता शिल्पा डोंगरा के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें कॉलेज की एनसीसी छात्राओं,एनएसएस छात्राओं, विधि छात्राओं व समाजसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। इसमें समाजसेवी पवन दीक्षित,दीक्षा दुबे, वासुदेव मिश्रा, व छात्राएं भानू शाक्य, कंचन शर्मा,कामिनी शर्मा,अंजली सोनी,नंदनी तोमर,मुस्कान गुप्ता,प्रियंका राजपूत,प्राची तिवारी,प्रिया शर्मा,कमला,स्नेहा आदि उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









