3 मंजिला कपड़ा गोदाम में भीषण आग, 2 करोड़ का नुकसान
Nov 13 2021
ग्वालियर। नया बाजार स्थित कमल ट्रेडर्स के तीन मंजिला कपड़ा गोदाम में देर रात आग लग गई। आग लगने का पता उस समय लगा जब धुंआ पूरे इलाके में भर गया। इमारत तीन मंजिला थी और गहराई करीब 60 फीट थी। इस कारण अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया। आग को काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब 5 घंटे की मशक्कत और 16 फायर ब्रिगेड पानी फायरिंग करने के बाद आग पर काबू पाया जा सकता।
गोदाम में करीब 2 करोड़ रुपए के कपड़े भरे हुए थे। गोदाम में आसपास के मकानों में भी लोग फंसे थे। उनको भी रेस्क्यू कर वहां से निकाला गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की टीम शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। पर व्यापारी ने करोड़ों के नुकसान की बात कही है।
शहर के नया बाजार में गणेश कॉलोनी के पास तीन मंजिला इमारत में कमल ट्रेडर्स का गोदाम है। पहली मंजिल पर कमल ट्रेडर्स और उसके बाद अशोका एक्सक्लूसिव एवं सुमर्थ कृपा का गोदाम है। गोदाम 3 मंजिला है और इसकी गहराई अंदर 60 फीट तक है। कमल ट्रेडर्स के मालिक अरविंद कुमार ने सहालग को लेकर अभी नया स्टॉक गोदाम में मंगवाया था। शुक्रवार देर रात 11 बजे अचानक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। पर आग लगने का पता उस समय लगा जब कुछ देर बाद इमारत से धुंआ की लपटें उठते देखी गईं। आग बढऩे पर दमकल को सूचना दी गई। दमकल ने तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। आग ज्यादा भड़कने और गोदाम की गहराई ज्यादा होने पर दमकल अमला ने बाजार के पीछे गणेश कॉलोनी के रास्ते से भी पानी फेंककर आग बुझाई। करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद 16 फायर ब्रिगेड पानी फेंकने के बाद आग काबू पाया जा सका है। दमकल के फटे पाइप एवं पानी फेंकने का प्रेशर न होने से व्यापारियों में आक्रोश था। सूचना मिलने पर विधायक प्रवीण पाठक भी मौके पर पहुंच गए। आग में एक से 2 करोड़ का नुकसान होने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कमल ट्रेडर्स गोदाम के मालिक अरविंद कुमार ने दमकल दस्ते को बताया है कि इसके ऊपर अशोका एक्सक्लूसिव एवं सुमर्थ कृपा का गोदाम है। गोदाम को रात लगभग 9.30 बजे बंद किया गया था और भीतर के हिस्से में लगभग 11 बजे के बाद आग लगना शुरू हुई। जब धुंआ उठते देखा गया तो घटना का पता लगा।
दमकल अमले को अवैध पार्किंग से हुई परेशानी
मौके पर पहुंचे दमकल अमले को पूरे बाजार में सड़क पर पार्क की गई कार एवं लोडिंग वाहनों के कारण परेशानी हुई। पुलिस ने सड़क पर पार्क वाहनों को हटाकर दमकल के लिए रास्ता बनाया। जिससे बचाव कार्य में कुछ देर लग गई।
आसपास रहने वाले आए दहशत में
जिस जगह गोदाम है उसके आसपास दोनों तरह मकान हैं। यहां लोग रहते हैं। रात जब आग ने बिल्डिंग को घेरा तो आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस पर रेस्क्यू टीम ने आसपास के मकान भी खाली कराए। जिसके बाद कुछ राहत आई। दमकल दस्ते के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









