चाचा नेहरू की जयंती पर आयोजित हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
Nov 13 2021
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के प्रिय चाचा नहेरू की जयंती पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बर्ष भी चाचा नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर फूलबाग पर आयोजित किया गया। इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को 3 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी और आयोजन को भी पूर्ण तह निशुल्क रखा गया था। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जायेगे इसके साथ ही विजेता उपविजेता को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत 14 नवंबर को किया जाएगा। इस आयोजन में एक सैकड़ा बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस आयोजन में निर्णायक मंडल में शिखा क_ल सपना गोयनार उपस्थित थी।
आज 14 नवंबर को चाचा नेहरू की जयंती है इस दिन बच्चों का चाचा नेहरू बाल रत्न एक पुरूस्कार एवम बाल प्रतिभा सम्मान दस बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बच्चों ने किसी भी क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता उपविजेता रहे हैं। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में केवल 14 साल के बच्चे भाग ले सकते हैं यहां आयोजन 14 नवंबर को 3:30 बजे स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया जाएगा आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









