7 दिन संघर्ष फिर भाजपा नेता हारा जिंदगी की जंग
Nov 12 2021
ग्वालियर। दिवाली के दूसरे दिन सुबह दही मंडी में जूता फैक्ट्री में लगी आग में पड़ोसी व्यापारी व भाजपा नेता लालाबाबू अग्रवाल खुद को बचाने के लिए टीन शेड पर कूद गए थे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 7 दिन से व्यापारी और भाजपा नेता कोमा में थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
8 नवंबर को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी व्यापारी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपने अंदाज में कहा था उठो लाला बाबू मैं आया हूं,। उनका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में किया गया है। मृतक के भाई गिर्राज अग्रवाल चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी में सदस्य भी हैं।
दही मंड़ी में जूता मार्केट में रहने वाले लाला बाबू अग्रवाल के पड़ोस में जूतों की फैक्ट्री का गोदाम है। दिवाली के दूसरे दिन सुबह फैक्ट्री गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठ रही थीं। घर में दो बेटियों के अलावा बीमार मां थी। पैरालाइसिस अटैक के कारण चलने-फिरने से असमर्थ हैं। आग देखकर लाला बाबू घबरा गए। परिवार को बचाने के लिए टीनशेड पर कूद कर घायल हो गए थे। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 7 दिन से वह लगातार कोमा में थे। लाला बाबू के निधन से बाजार में शोक की लहर है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय गोयल मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, प्रशांत गंगवाल, पारस जैन, वसंत अग्रवाल, पारस जैन आदि ने शोक व्यक्त किया है।
सिंधिया भी बोले थे- उठो लाला मैं आया हूं
8 नवंबर को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हॉस्पिटल में लालाबाबू अग्रवाल को देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि उठा लाला देखो मैं आया हूं, लेकिन कोमा में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे लाला बाबू ने कोई जवाब नहीं दिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









