पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे, सब्जियों में लगातार वृद्धि
Nov 12 2021
ग्वालियर। पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही कम हुए हों, लेकिन त्योहार के बाद भी सब्जियों के दामों में गिरावट नहीं हो सकी है। दीपावली के बाद भी आलू-टमाटर के साथ ही हरी सब्जियों के दाम सातवें आसान पर हैं। जिसके चलते लोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। माना जा रहा था कि त्योहार के बाद सब्जियों के दामों में कमी होगी। लेकिन त्योहार निपटने के बाद भी सब्जियों के दामों में कोई राहत नहीं मिल सकी है। थोक बाजारों में सब्जियों के दाम यथा स्थिति में होने के कारण शहर की सजी मंडियों में भी पहले की तरह की सब्जियों की बिक्री की जा रही है। सब्जी मंडी के थोक विक्रेता ने बताया कि आवक कम होने के कारण सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि आवक भरपूर आवक है, व्यापारियों की मॉनोपॉली के कारण दाम बढ़ रहे हैं।
रोजाना बाहर से आ रहे ट्रक
शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज में रात को 12 बजे के बाद बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेश और मप्र के अन्य जिलों से सब्जी के ट्रक अनलोडिंग हो रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा आलू-प्याज के ट्रक शामिल हैं। इसके बाद भी आलू और प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रही-सही कसर ठेला संचालक पूरी कर देते हैं। कई महिलाओं ने बताया कि दीपावली पर्व की खरीदारी ने तो पहले ही लोगों का दम निकाल लिया है। अब सब्जियों के दाम भी कम नहीं हो रहे है। लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य ने बताया कि दीपावली के बाद काफी हद तक सब्जियों के दाम में गिरावट होगी। लेकिन दाम तो कोई भी अंतर दिखाई नहीं दे रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









