धूमधाम से मना गोपाष्टमी पर्व
Nov 12 2021
ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित आश्रम की गौ शाला में गौ माता का विधान पूर्वक पूजा,आरती कर गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। सुबह गौ माताओ को स्नान कराके उनको भली भांति सजाया गया। उसके बाद रोली चावल चंदन से तिलक कर लड्डुओं का भोग लगाया गया। ततपश्चात मंगल आरती कर,प्रदक्षिणा कर प्रार्थना की गई। हे गौ माता इस भू मंडल से पाप ताप हर लो ताकि हम सब जगत के प्राणी सुख शांति पूर्वक इस प्रथ्वी पर जीवन यापन कर सकें।
गौ माता की महिमा का पूज्य गुरुदेव शास्त्रानुसार वर्णन करते हुए बताते है कि देशी गाय की परिक्रमा करने से व्यक्ति में धनात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे वह आभा मंडल सपन्न होता है। जो भक्त प्रतिदिन गायों को गौ ग्रास अर्पण करता है उसने सारे यज्ञ कर लिए तथा सारे देवताओं की पूजा कर ली उसके पितृ प्रसन्न होते है। जहां गौ माता का निवास होता है उस स्थान के सब पाप ताप नष्ट हो जाते है। गौधूलि से तिलक करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। गौ माता के दुग्ध दही गोबर गौमूत्र से निर्मित पंच गव्य के नियमित प्रयोग से टीबी,केंसर जैसे भयंकर रोग भी नष्ट हो जाते है। गोपाष्टमी पर्व पर आयोजित गौ पूजन कार्यक्रम में श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों ने खूब उत्साह पूर्वक भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









