ट्रक चालकों व क्लिनरों का किया नेत्र परीक्षण एफपीएआई इंडिया का आयोजन

Nov 12 2021

ग्वालियर। एफपीएआई इंडिया ग्वालियर द्वारा साइट्सेवर्स इंडिया के सहयोग से झांसी भारत गैस एलपीजी टेरेटरी में ट्रक ड्राइवरों एवं क्लीनर्स के लिए दूसरा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सपन्न। एफपीएआई इंडिया ग्वालियर द्वारा साइट्सेवर्स इंडिया के सहयोग से झांसी भारत गैस एलपीजी टेरीटरी में ट्रक ड्राइवरों एवं क्लीनर्स के लिए दूसरा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्लांट मैनेजर सूर्यभान गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन मे सभी ट्रक ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया और बताया कि हमेशा रोड पर अपनी निगाह बना कर गाड़ी चलाए साथ ही उन्होंने ट्रक ड्राइवर को चश्मे भी वितरित किए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डिपो के सेफ्टी अधिकारी महेश चंद् कुमावत उपस्थित थे। उन्होंने सभी ड्राइवर्स एबं क्लीनर्स को स्वस्थ रहेंने के बारे में बताया एवं उन्होंने सभी से चश्मे लगाने की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की ब्रांच मैनेजर नीलम दीक्षित ने उन्होंने सभी को स्वास्थ्य पर हमेशा जागरूक रहने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया की किस प्रकार साइटसेवर्स के सहयोग से लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी एवं कोर्डिनेटर अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहें। उन्होंने सभी को संस्था द्वारा चलाई जा रही नवीन गतिविधियों एवम किस प्रकार ड्राइवर्स एबं क्लीनर्स को संस्था से जोड़कर लाभ दिया जा सकता है इस विषय पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नेत्र रोग से बचने के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ओर से स्टैट्सटिकल आफिसर जीआर. रमेश विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने एचआईवी एड्स पर जानकारी दी। कार्यक्रम में महेश शर्मा द्वारा सभी ड्राइवर्स एवं क्लीनर्स के नेत्र परिक्षण किया। उन्हें चश्मे वितरित किये।
कार्यक्रम में महवीर कुशवाह द्वारा सभी ट्रक ड्राइवरों को सडक सुरक्षा पर जागरूक किया एवं उन्होंने सभी के स्वास्थ्य परिक्षण किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता शशांक सिंह, आउटरीच वर्कर गीता सूर्यवंशी, सोवरन सिंह आदि संस्था के सदस्यों का मुय योगदान रहा।
शिविर के माध्यम से 96 लोगों को लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया एवं आभार गीता सूर्यवंशी द्वारा किया गया।