जगमगाती शाम सितारों के नाम का सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न
Nov 12 2021
ग्वालियर। श्री गहौई वैश्य महिला विकास समिति रजि का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय लहारिया कम्पाउन्ड लोहिया बाजार में किया गया। इस दीपावली मिलन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन एवम् सरप्राइज गेम, हाऊजी गेम, तोरण कंपटीशन, बॉलीवुड थीम पर जगमगाती शाम सितारों के नाम का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस संस्था की अध्यक्ष डॉ श्रीमति वीरा लोहिया सचिव रिचा विलैया ने बताया की दीपावली मिलन समारोह में चार चांद लगाने के लिए संयोजिका मंडल भी बनाया गया था। जिनके मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा, इसमें इनकी भूमिका अहम रही शिखा क_ल, नीलम गुप्ता, रेनू नगरिया, सोनम नगरिया संयोजिका मंडल की शिखा क_ल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शहर की जानी-मानी माडल मिस मीनाक्षी माथुर थी। और निर्णायक मंडल में रिचा शिवहरे नीलम जगदीश गुप्ता थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया की इस आयोजन में फूलों की रंगोली भी बनाई गई थी, समूह डांस भी हूआ, राम सीता की झांकी भी विशेष आकर्षण बॉलीवुड थीम पर आयोजन जगमगाती शाम सितारों के नाम पुरानी हीरोइन की तरह तैयार होकर आयी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









