नीले घोड़े पर सवार होकर निकले बाबा खाटू श्याम, मस्ती में झूमे श्रद्धालु
Nov 12 2021
ग्वालियर। श्रीश्याम मंडल ग्वालियर, श्रीश्याम हवेली न्यू पताली हनुमान हजीरा ग्वालियर द्वारा 51 वां 5 दिवसीय धार्मिक आयोजन 12 से 16 नवंबर तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम की शाही सवारी निकली एवं अखंड ज्योति की स्थापना का आयोजन किया गया। शाही सवारी सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई, जो जीवायएमसी क्लब, अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज, दालबाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा, डीडवाना ओली, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल से होकर शिंदे की छावनी गणेश मंदिर पर संपन्न हुई।
शाम 7 बजे अखंड ज्योति की स्थापना हजीरा स्थित श्याम हवेली पर की गई। आयोजन की तैयारियां पूर्ण हैं। भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शाही सवारी का स्वागत किया गया। साथ ही मशीन के माध्यम से भी पुष्प वर्षा की गई। शाही सवारी में बाबा खाटू श्याम नीले घोड़े (सांकेतिक घोड़ा) पर सवार थे और आगे भजनों पर थिरकते हुए भक्तों की भीड़ चल रही थी। शाही सवारी की भव्यता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 13 नवंबर को शाम 6 बजे से सुंदर कांड का पाठ एवं जयपुर के मनीष गर्ग घी वाले का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्याम मंदिर, श्याम हवेली न्यू पताली हनुमान हजीरा पर होगा। 14 नवंबर को श्याम बाबा के पुराने भजनों का अखाड़ा होगा। 15 नवंबर को निशान पूजन एवं श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्याम हवेली से हजीरा बिरला नगर होते हुए वापस श्याम हवेली पर आएगी। इसी दिन शाम 6 बजे से विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। 16 नवंबर को हवन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आयोजन में शामिल होने का अनुमान है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









