ऊर्जा मंत्री ने ओल्ड हाईकोर्ट एवं राजीव प्लाजा स्थित पजल पार्किंग का शुभारंभ किया
Nov 12 2021
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को ओल्ड हाईकोर्ट एवं राजीव प्लाजा स्थित पजल पार्किंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्किंग शुल्क की भी जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री एवं निगम आयुक्त के बीच चर्चा के दौरान ही वहां पर ट्रैफिक डीएसपी भी पहुंच गए। जिनके द्वारा ऊर्जा मंत्री को बताया गया कि ओल्ड हाईकोर्ट की पट्टी पर मना करने के बाद भी लोग वाहन पार्क करते हैं, इससे तो बेहतर है कि इसे पेड पार्किंग घोषित कर दिया जाए। निगमायुक्त ने ट्रैफिक डीएसपी की बात सुनकर कहा कि ठीक है आज से ही इसे पेड पार्किंग हमने घोषित की।
इंदरगंज एवं नदी गेट क्षेत्र में सुगम यातायात एवं व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के लिए निगम द्वारा ओल्ड हाईकोर्ट एवं राजीव प्लाजा पर बनाई गई दो पजल पार्किंग आज से शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र के व्यवसाईयों एवं दुकानदारों से आग्रह किया कि क्षेत्र में सुगम यातायात एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए सभी दुकानदार अपने वाहन पजल पार्किंग में ही रखें और अपने ग्राहकों को भी पार्किंग में ही वाहन रखने के लिए प्रेरित करें।
अब वाहन खड़ा किया तो चुकाना होगा शुल्क
निगम आयुक्त किशोर कान्याल एवं ट्रैफिक एएसपी हितिका वासल ने पजल पार्किंग के शुभारंभ के बाद क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर जिला न्यायालय परिसर के पास काफी संख्या में वाहन खड़े दिखाई दिए। जिसके कारण यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही थी। जब ट्रैफिक पुलिस के जवानों से चर्चा की तो उनका कहना था कि लगातार लोगों को वाहन पार्क करने से रोका जाता है, इसके बाद भी लोग वाहन खड़े कर देते हैं। इसके बाद तय हुआ कि गिर्राज मंदिर के पास दो पहिया वाहनों के लिए पेड पार्किंग बनाई जाएगी, जिससे यदि कोई वाहन खड़ा करेगा तो उसे शुल्क भी चुकाना होगा। वहीं जिला न्यायालय के पास वाली पट्टी पर चार पहिया वाहनों की पेड पार्किंग की जाएगी। इसके लिए निगम द्वारा शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









