तापमान में लगातार आ रही गिरावट
Nov 11 2021
ग्वालियर। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में दो दिन से गिरावट होने लगी है। वर्तमान में हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। साथ ही हवा की रफ्तार भी बढ़ी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद पूरे ग्वालियर में ठंड और जोर पकड़ सकती है। अभी चार-पांच दिन तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश होने की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी कम रहने और हवा का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से तापमान में गिरावट होने लगी है। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। साथ ही अभी चार-पांच दिन तक उत्तर भारत में किसी वेदर सिस्टम के आने के भी आसार नहीं है। इस वजह से दिन में सिहरन और रात में ठंड बरकरार रहने की संभावना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









