जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना

Nov 11 2021

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा की टूटी-फूटी सड़कों को बनवाए जाने एवं उनकी मरमत एवं सड़कों पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे को भरवाए जाने की मांग को लेकर गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने किला गेट लोहा मंडी पर 2 घंटे का सैकड़ों साथियों के साथ सांकेतिक धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कितनी बार अवलोकन मंत्री संत्री कर चुके अभी कुछ दिन पूर्व प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री अवलोकन करने आए और रोड की गिट्टी उठाकर देख कर चले गए जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड बनाने के लिए आंदोलन किए तब आनन-फानन में नारियल फोड़ दिया गया उसको भी कई दिन बीत गए अभी तक रोड का निर्माण नही हुआ।
जनता धूल का गुबार खाने को मजबूर है, जनता को खाने पीने की चीज तो नहीं मिल रही, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राज में धूल जरूर मुफ्त में मिल रही है सड़कों पर आए दिन हो रही जानलेवा दुर्घटनाओं से जनता के जान माल की हानि हो रही है इन सड़कों के किनारे दुकानदारों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है, इन सड़कों पर चलने वाले आम जनता को गड्ढों के कारण तमाम तरह की शारीरिक परेशानियां हो रही है इन खराब सड़कों पर चलने के कारण वाहनों में रोज की टूट-फूट हो रही है, जिससे वाहन मालिकों पर आर्थिक भार पड़ रहा है जबकि आमजन पहले से ही महंगाई और कोरोना काल के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद कुशवाह ने कहा की जो मंत्री स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंदे पानी को लेकर महीनों धरने पर बैठे थे आज भी यह समस्याएं ग्वालियर में पुरजोर तरीके से हैं लेकिन मंत्री जी के कानों में जूं नहीं रेंग रही है धरने को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता जेएच जाफरी ने कहां की पहले जो लोग कहते थे कि कांग्रेस सरकार में हमारी सुनवाई नहीं हो रही है अब वह विकास यों नहीं करा पा रहे हैं। धरने का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया ने किया।
इस अवसर पर धरने में मुख्य रूप से पीपी शर्मा, गोपाल प्रजापति, सोनू राजावत, विजय शर्मा, ओम प्रकाश दुबे, नवीन भदकारिया, राजू भदोरिया, माटू यादव, धर्मेंद्र वर्मा, सुरेंद्र चौहान, अशोक तरेतिया, मोहित जैन, रामअवतार शर्मा, मेहरवान यादव, चंदन लोहारिया, राजबहादुर राजपूत, रवि कदम, देवेश कुशवाह,पंकज राजपूत, पप्पू राजावत, अभिषेक कुशवाह, लक्की सरदार, तेजपाल जाटव, विमल सागर, अशरफ खान, टिंकल चौधरी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।