ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

Nov 09 2021

ग्वालियर। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि का दीपावली मिलन समारोह स्थानीय सदाव्रत की बगिया दाल बाजार पर आयोजित किया गया। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि के अध्यक्ष संजय क_ल सचिव निर्मल जैन ने संयुक्त रूप से बताया की दीपावली का पावन पर्व पर दीपावली मिलन समारोह एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम अन्नकूट प्रसादी का आयोजन आयोजित किया गया। इस आयोजन में लश्कर पूर्व के विधायक सतीश सिंह सिकरवार, दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक, मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, कोषाध्यक्ष बसंत अग्रवाल, बिशेष रूप से उपस्थित थे। 
इस आयोजन के लिए संयोजक मंडल भी नियुक्त किए गए थे। इसमें राकेश कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, श्रीराम सरावगी थे। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस दीपावली मिलन समारोह में अन्नकूट प्रसादी के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजित किए गये थे। यह आयोजन ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि के सम्माननीय सदस्य एवम परिजनों के लिए आयोजित किया गया था। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम हाऊजी, सरप्राइज गेम के लिए महिला मंडल की टीम भी गठित की गई थी। इसमें सरप्राइज गेम संयोजिका शिखा क_ल, निधि मंगल, रूचि विजपुरिया, हाऊजी गेम संयोजिका राशि रूसिया, रश्मि सिजरिया, सौली सिंघल उपस्थित थी। इस मौके पर सतीश सिंह सिकरवार एवम प्रवीण पाठक ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि के संजय क_ल, निर्मल जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोविन्द मंगल, नरेंद्र छिरोल्या, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, श्याम सरावगी, निर्मल जैन, धर्मवीर भिलवार, महेंद्र बांदिल, राजेन्द्र सिजरिया, श्रीराम सरावगी उपस्थित थे।