सर्वधर्म सद्भाव एकता के प्रतीक थे माधव महाराज प्रथम-ज्योतिरादित्य
Nov 09 2021
ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में हैं। मंगलवार को सुबह श्री सिंधिया सुबह 8.30 बजे इंदरगंज चौराहा ग्वालियर स्थित माधव महाराज की प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की गई। माधो महाराज प्रथम के शासनकाल ही में तिघरा जलाशय का निर्माण किया गया।
ये उन्ही की दूरदृष्टि थी जो की आज भी तिघरा ग्वालियर की 20 लाख की आबादी को पानी पिला रहा है। इसके अलावा स्वर्ण रेखा नदी का निर्माण भी इन्हीं के शासन काल में हुआ।
इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री इमरती देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, सुरेंद्र शर्मा, मराठा समाज के माधवराव आवाड, नितिन वाल्बे, विश्वजीत भोसले, आनंद सावंत व उपस्थित थे। सिंधिया को जयेंद्रगंज पर देख आसपास के व्यापारी भी वहां पहुंच गए। श्री सिंधिया सांतऊ की शीतला माता मंदिर भी दर्शन करने गए। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









