एचडीएफसी बैंक ने 5वां परिवर्तन स्मार्ट-अप ग्रांट लॉन्च किया

Nov 09 2021

ग्वालियर। एचडीएफसी बैंक ने आज अपने स्मार्टअप अनुदान के पांचवें संस्करण के लिए आवेदन शुरू किए। एचडीएफसी बैंक अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए यह वार्षिक कार्यक्रम परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक स्टार्ट-अप और इन्क्यूबेटरों को धन प्रदान करता है। इस साल बैंक ने स्मार्टअप अनुदान के लिए 15 करोड़ रुपये तक का आवंटन किया है।
पर्यावरण, स्वास्थ्य देखभाल और लिंग विविधता के क्षेत्र में काम करने वाले 12-15 इन्क्यूबेटरों एवं लगभग 50 स्टार्ट-अप्स का चयन होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नवंबर, 2021 का तीसरा सप्ताह है और विजेताओं की घोषणा फरवरी, 2022 में की जाएगी। कृषि व्यवसाय, एड-टेक, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में अब तक बैंक ने 22 इनक्यूबेटर भागीदारों के माध्यम से 90 स्टार्ट-अप्स  को 20 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। बैंक चालू वर्ष के लिए 15 करोड़ रुपये तक के वितरण के लिए 2 अलग-अलग तरीकों का प्रस्ताव रख रहा है। 
आशिमा भट, ग्रुप हेड सीएसआर, बिजनेस फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक ने कहा, "स्मार्टअप अनुदान सामाजिक उद्यमियों के समर्थन और पोषण के लिए हैं" द्य "समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को इनोवेटिव व्यवसाय की जरूरत है" द्य  हम तीन फोकस क्षेत्र: में काम कर रहे स्टार्ट-अप और इन्क्यूबेटर्स की खोज में हैं। "स्टार्टअप उस दुनिया की फिर से कल्पना कर रहे हैं और उसे नया आकार दे रहे हैं जिसमें हम रहते हैं। स्मिता भगत, कंट्री हेड, गवर्नमेंट एंड इंस्टीटूशनल बिजऩेस, ई-कॉमर्स एंड स्टार्ट-अप्स, एचडीएफसी बैंक ने कहा की भारत में स्टार्ट-अप कम्युनिटी और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के विकास, सुदृढ़ीकरण और सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक प्रतिबद्ध है। "इस साल इनक्यूबेटरों को आमंत्रित करके हम देश भर में अपनी पहुंच का और विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमारा यह दृष्टिकोण और अधिक स्टार्ट-अप्स एवं सामाजिक उद्यमियों के लिए वित्त-पोषण के अवसरों को बढ़ाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए इन्क्यूबेटरों और स्टार्ट-अप्स की घोषणा नवंबर के अंत तक की जाएगी और उन्हें एचडीएफसी बैंक के शीर्ष प्रबंधन वाले स्क्रीनिंग पैनल में प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट की गई संस्थाओं के लिए तत्परता दिसंबर से शुरू हो जाएगी और अंतिम विजेताओं की उद्घोषणा फरवरी, 2022 में की जाएगी।
इसके अलावा, बैंक के स्मार्टअप पोर्टल को एक्सेस करके, स्टार्ट-अप्स अपनी समस्त सेवाएं देते हुए अन्य स्टार्ट-अप्स के संपूर्ण नेटवर्क का ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। भारत भर के 30 शहरों में अब 67 से अधिक डेडिकेटेड स्मार्टअप जोन कार्यरत हैं जिनमें स्टार्ट-अप हब के रूप में उभर रहे टियर-2 और टियर-3 के शहर भी शामिल हैं।