जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित कर चलाया सेवा अभियान

Nov 08 2021

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा एक पखवाड़े से चलाए जा रहे दीपावली पर्व सेवा अभियान की पूर्णाहुति भटपुरा एवम पनिहार में सैकड़ों बच्चों को वस्त्र वितरण के साथ हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। घाटीगांव क्षेत्र के ग्राम सिरसा, घेघोली, रेहट, चराऊ का पूरा, स्टेशन पुरा, बिरखेड़ा, देशोडी, घाटी गांव का पुरा, नया पुरा, परमगढ़, जखोदि, तकिया का पुरा, भटपुरा, गांधी पुरा, माता का पुरा, पनिहार समेत विभिन्न आदिवासी ग्रामों में वस्त्र वितरण समेत अन्य राहत सामग्री प्रदान कर सेवा का पर्याय बन चुका है। दीपावली पर्व सेवा अभियान की पूर्णाहुति भटपुरा, पनिहार में सैकड़ों निर्धन आदिवासी बच्चों में टी शर्ट, पेंट, मिष्ठान, फुलझडिय़ां उपहार स्वरूप प्रदान के साथ पूर्णाहुति की।
आश्रम के सराहनीय सेवा कार्यो में विशेष रूप से सह भागी रहे आश्रम प्रभारी अर्जुन, नरेश, कृष्णा के अलावा योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों के अलावा हरीश ढिंगरा, बीआर नामदेव, प्रधान सिंह भदौरिया, हरीश नागपाल, रामु रामानी, प्रजापति आदि उपस्थित थे। घाटीगांव क्षेत्र में उत्साही साधक भक्त महिला पुरुषों द्वारा हजारों परिवारों के आदिवासी बच्चों को वस्त्र, मिष्ठान, फुलझडिय़ां प्रदान कर दीपावली की खुशियां बांटी और आशीर्वाद लिए। ऋषि प्रसाद सत्साहित्य के माध्यम से महापुरुषों के दिव्य शंदेश पहुंचाने के साथ-साथ व्यसन मुक्ति के संकल्प भी उपस्थित जन समुदाय से कराए।