घर-घर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर ज्योतिरादित्य बोले- टीका संजीवनी है, कोई छूटने न पाए

Nov 08 2021

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण का दंश हम सब ने झेला है ऐसे में संक्रमण में बचाव के लिए वैक्सीन हम सभी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसलिए सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। सुरेश नगर में घर-घर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ललिता पवैया नाम की महिला से पूछा आपने अभी तक वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई। महिला ने जवाब दिया कि मेरे परिवार के सभी सदस्यों ने एक-एक कर वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। मैं भी संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन के दोनों डोज जल्द लगवा रही हूं। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने अफसरों से कहा कि देखना कोई वैक्सीन से छूटना नहीं चाहिए। साथ ही सिंधिया का कहना है कि मेरा काम जनसेवा करना है। उसके लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं।
सोमवार से शहर में शुरु किए गए घर-घर टीका दस्तक अभियान की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महत्वपूर्ण कोरोना वैक्सीन अभियान में आप सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। क्योंकि कोरोना संक्रमण की जताई जा रही तीसरी संभावित लहर से बचाव वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद ही किया जा सकता है। ऐसे में आप के परिवार व रिश्तेदार ने अभी तक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उन लोगों को तत्काल वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें तभी हम तीसरी लहर को आने से रोक सकेंगे।
मास्क उतार दिया, कोरोना चला गया
केन्द्रीय मंत्री को जयविलास पैलेस में शुभकामना देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना मास्क देखकर केन्द्रीय मंत्री ने उनसे पूछ ही लिया कोरोना चला गया क्या, शायद इसलिए मास्क उतार दिया है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के तंज को देखकर कार्यकर्ताओं ने माफी मांगी और आगे से सावधानी रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।
गौतम को दी श्रद्धाजलि
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा नेता एवं जिला महामंत्री शरद गौतम के निधन पर सुरेश नगर स्थित उनके घर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। तथा शोक संतृपत परिजनों को सांत्वनां दी। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
घायल भाजपा नेता से भी मिले
दीपावली की रात जूता फैक्ट्री में आग लगने के बाद जान बचाते समय घायल हुए भाजपा नेता लालाबाबू अग्रवाल के छोटे भाई गिर्राज अग्रवाल को देखने के लिए सिंधिया अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे हैं। यहां उनका हालचाल जाना है।
लोगों ने ली सेल्फी
टीकारण अभियान में शामिल होने आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को देखते ही टीकारण में शामिल होने महिलाएं, बच्चों तथा पुरूषों में श्री सिंधिया के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। श्री सिंधिया ने भी उन्हें निरास नहीं किया और उनके साथ सेल्फी ली।