एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स ने भव्य समारोह में खिलाडिय़ों को सम्मानित किया
Nov 08 2021
ग्वालियर। एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मोबिल इंडिया के लिए टोक्यो ओलंपिक्स में मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और बजरंग पुनिया के साथ अपने ब्रांड एंबेसेडर सहयोग का नवीनीकरण करने की घोषणा की। नई दिल्ली में हुए भव्य सम्मान समारोह में कंपनी के टॉप रिटेलर्स की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।
टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों की पदक तालिका में सात मेडल के साथ भारत का ओलंपिक अभियान बेहद सफल रहा। नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड एथेलेटिक्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। मीराबाई चानू सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनीं। ओलंपिक खेलों में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में तीन मेडल जीतने वाले पहले पहलवान बने। इन सभी खिलाडिय़ों में एक समान बात यह थी कि यह सभी बदलाव की दमदार कहानी का प्रतिनिधित्व करते हैं। सामान्य मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले इन खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा की बदौलत ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स के सीईओ दीपांकर बनर्जी ने इस विकास पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हमें नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और बजरंग पुनिया के साथ अपने ब्रांड सहयोग को रिन्यू करते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है। इन खिलाडिय़ों के साथ कंपनी की साझेदारी इनके दुनिया भर में मशहूर होने से पहले से चल रही है। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि इन खिलाडिय़ों ने अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नाम कमाया है। ओलंपिक में मेडल जीतकर और खिताबों पर कब्जा कर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया। जिस तरह इन एथलीटों ने भारत और अपने-अपने संबंधित खेलों में बदलाव का प्रतिनिधित्व किया है, उसी तरह हम भी मोबिल के विश्वस्तरीय ब्रैंड्स, सिंथेटिक लीडरशिप के दम पर कड़ी मेहनत जारी रखेंगे और देश में भरोसेमंद, उच्च गुणवत्ता के परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स एवं समाधान लाने के लिए अपना दायरा बढ़ाएंगे।"
सम्मान समारोह में एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स ने अपने नए प्रॉडक्ट्स मोबिल सुपर एसयूवी प्रो और मोबिल सुपर मोटो 2डब्ल्यू इंजन ऑयल की अपग्रेडेड रेंज का प्रदर्शन किया। इन प्रॉडक्ट्स की पेशकश हाल ही में नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और बजरंग पुनिया के ऐड कैंपेन के माध्यम से की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









