ट्रेवल्स कर्मचारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत
Nov 07 2021
ग्वालियर। कंपू इलाके में एक टूर एंड ट्रेवल्स कर्मचारी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि उसने फांसी लगाई है, लेकिन जब अन्य परिजन घर पहुंचे तो शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस मामले में खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
गुढ़ा गुढ़ी का नाका स्थित धर्मेन्द्र डेयरी के पास रहने वाला अशरफ खान (39) एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में काम करता है। वह सुबह घर से निकला शाम को घर लौटा था। पत्नी शहनाज का कहना है कि उसने बाहर से लौटने के बाद घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। अशरफ की मौत का पता चलते ही उसके घरवाले और कंपू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें अशरफ का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। इस पर घरवालो को शंका है कि उसकी हत्या हुई है। परिजन का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मामला तलाक तक आ पहुंचा था।
15 साल पहले हुई थी शादी
अशरफ और शहनाज की करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस का कहना है मृतक शराब भी पीता था। मौत को लेकर अभी पुलिस भी शंका में है। इसलिए पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक की पत्नी के बारे में परिजन ने आरोप लगाया है कि वह अशरफ उससे परेशान था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। परिजन ने सिर पर चोट लगी होने की बात भी कही है।
टीआई कंपू रामनरेश यादव ने बताया है कि मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने फांसी लगाई है, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मामले का खुलासा होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









