भाभी से झगड़ा होने पर ननद ने गटक लिया जहर, हालत गंभीर
Nov 07 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में भाभी से झगड़ा होने के बाद एक छात्रा ने खुदकुशी के इरादे से मच्छर मारने का लिक्विड (जहर) पी लिया। सुसाइड की कोशिश से पहले उसने अपना एक वीडियो बनाया है, जिसमें में अपनी भाभी की प्रताडऩा और झूठे मामले में उसको फंसाने पर यह कदम उठाना बता रही है। इतना ही नहीं कह रही है कि सुना है इस देश में महिलाओं की जल्दी सुनी जाती है। अब मेरी भी बात पुलिस सुनेगी। आई वाटं जस्टिस कहते हुए वीडियो कट कर दिया।
मच्छर मारने का लिक्विड पीने की बात जब परिजन लगी तो तत्काल उसे लेकर थाटीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे है। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। छात्रा की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस ने तहसीलदार से उसके बयान कराए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
थाटीपुर के गोपालपुरा में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने मच्छर मारने का लिक्विड पी लिया था। छात्रा का अपनी भाभी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय तो किसी तरह झगड़ा शांत हो गया, लेकिन बाद में छात्रा ने मच्छर मारने का लिक्विड पी ली। अस्पताल प्रबंधन ने खुदकुशी के प्रयास का मामला देखते ही थाटीपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस को खबर दी। कुछ देर बाद ही तहसीलदार और पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा से पूछा तो उसने बताया कि भाभी से झगड़ा होने पर उसने जहर पी लिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खुदकुशी के प्रयास से पहले का वीडियो
यह कदम उठाने से पहले छात्रा ने एक वीडियो बनाया था। करीब एक मिनट 27 सेकंड के इस वीडियो में उसने अपना दर्द बयां किया है। उसका कहना है कि वह अपनी भाभी से परेशान हो चुकी है। मैं कभी भी अपने मम्मी-पापा को अलग नहीं छोडऩा चाहती थी, लेकिन भाभी के कारण मुझे ऐसा करना पड़ रहा है। मेरी भाभी ने हमारा जीना हराम कर दिया है। अब मैं जीते जी तो कुछ नहीं कर सकती, लेकिन मेरी मौत के बाद सब मेरी सुनेंगे। सुना है कोर्ट भी महिलाओं की सुनती है। अब तो वह मेरी सुनेंगे। आई वाटं जस्टिस, मुझे मेरी फैमिली के लिए जस्टिस चाहिए। इस सबकी जिम्मेदार हैं मेरी भाभी। उन्होंने हमारी जिंदगी तबाह कर दी। प्लीज आई वाटं जस्टिस... अब मैं जा रही हूं।
पांच साल हुए हैं भाई की शादी को
टीआई थाटीपुर आरबीएस विमल का कहना है कि जहर पीने वाली छात्रा के भाई की शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से लगातार घर में झगड़े हो गए थे। इस मामले में करीब ढाई साल पहले भाभी छत से गिरकर घायल हुई थी। उस समय उसने ससुराल वालों पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। भाभी के पिता भी पुलिस में हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









