हर घर दिवाली में बच्चों, किशोरों एवं जरूरतमंदो में बाँटी ख़ुशियाँ

Nov 06 2021

ग्वालियर। राज्य आनन्द संस्थान की मदद को प्रोत्साहित करने वाली अवधारणा के अनुरूप "हर घर दिवाली" अभियान में निर्देशानुसार राज्य आनन्द संस्थान जिला ग्वालियर के डीपीएल विजय कुमार (उपमन्यु) के समन्वय से आनंदक साथियों ने स्वैच्छिक सहयोग कर अपने संसाधनों से साधन विहीन  बच्चों, किशोरों और जरूरत मंदो को "हैप्पी दिवाली किट" का वितरण किया। 
प्रेरक पहल हर घर दिवाली अभियान में आनन्दको ने विवेकानन्द नीडम में  पाठशाला में पढऩे आने वाले बच्चों को मिठाई, नमकीन, चिप्स, बिस्कुट, मोमबत्ती, फुलझड़ी के पैकेट और खील-खिलौने से तैयार बच्चों की हैप्पी दिवाली किट का वितरण कर खुशियाँ बाँटी। 
इसी क्रम में  दीपावली पर किशोर गृह ग्वालियर में किशोरों के बीच देने के आनन्द भाव से आत्मदृष्टि आनन्द क्लब और प्रेरक आनन्दको ने किशोरों को हैप्पी दिवाली किट का वितरण कर खुशियाँ बाँटी। दीपावली के दिन रास ग्वालियर की आनंदक टीम द्वारा विवेकानंद नीडम के सामने सिंधिया नगर (आ.बस्ती) में हर घर दिवाली मदद से आनन्द की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहाँ उपस्थित लोगों के बीच आनन्द की ओर सत्र के बाद जरूरतमंदों परिवार के लोगों को दिवाली मनाने के लिए आनंदक टीम ने फुलझडिय़ाँ, दिये, मोमबत्तियां, माचिस पैकेट, मिठाई, नमकीन, बिस्कुट पैकेट, पूजन सामग्री की हैप्पी दिवाली किट वितरित की गई। इस अवसर पर राज्य आनन्द संस्थान ग्वालियर के जिला समन्वयक /डीपीएल विजय कुमार (उपमन्यु), ई. एके शर्मा, सुनील चोपड़ा, पवन दीक्षित, डॉ. रूपा आनन्द, तृप्ति शर्मा, प्रमिल चोपड़ा, केके बुटोलिया, गजेन्द्र सरकार, ब्रजेन्द्र कुशवाह आदि आनंदक उपस्थित रहे।