जूतों की दुकान में लगी भीषण, आग बुझाने के लिए फायर अमले के सात वाहन पहुंचे
Nov 06 2021
ग्वालियर। टोपी बाजार स्थति जूतों की थोक दुकान में शुक्रवार तड़के अज्ञात वजह से आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि सुबह साढ़े आठ बजे तक आग को बुझाने में दमकल अमला व पुलिस लगी हुई थी और आग काबू में नहीं आ पा रही थी। दुकान में लगी आग से बचने के लिए दुकान के पीछे रहने वाला परिवार जब निकलने लगा तो वह टीन गिरने से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक टोपी बाजार में राजेन्द्र जुनेजा की पंजाबी फुटवेयर के नाम से दुकान है। सुबह करीब पांच बजे राजेन्द्र जुनेजा को फोन से सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस सहित फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर अमला मौके पर पहुंचा आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
तकरीबन सात से आठ दमकल वाहन आग को बुझाने में लगे। दुकान में किस तरह से आग लगी इस बात का अभी तक पता नहीं चला है। लोग कयास लगा रहे हैं या तो दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी है या फिर पटाखे आदि से आग लगी है।
आग से बचने में एक परिवार के लोग हुए घायल
राजेन्द्र जुनेजा की दुकान के पीछे ही लाला अग्रवाल रहते हैं। लाला अग्रवाल के परिवार को लगा कि दुकान से आग उनके घर में भी लग सकती है। ऐसे में वे अपने परिवार को घर से निकालने लगे। इसी दौरान टीनशेड गिरने से लाला अग्रवाल की मां सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









