हर्षोल्लाश एवं शुभकामनाओं के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
Nov 06 2021
भितरवार। गुरूबार को दीपोत्सव पर्व पर धन की देवी महालक्ष्मी जी का पूजन घर घर मे विधि विधान से शुभ मुहूर्त में किया गया। पूजन के बाद लोगों ने समृद्धि के दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी की। वहीं नगरवासियों ने दीपोत्सव पर्व पर अपने अपने घरों को विभिन्न प्रकार की रोशनी और दियों से जगमगा दिया और महिलाओं ने महालक्ष्मी को प्रसन्न करने द्वार पर रंगोली उकेरकर उनका आगमन किया। वहीं पूजन उपरांत लोगों ने अपने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को सोशल मीडिया एवं दूरभाष पर दीपावली की शुभकामनाएं दी। पांच दिवसीय दीपोत्सव त्योहार के चौथे रोज घर घर गोवर्धन पूजे गए। जिसमें लोगों ने विधि विधान से गोर्वधन की पूजा सम्पन्न कराई। धन तेरस से शुरू हुए दीपावली के त्योहार देखते हुए लोगों ने महालक्ष्मी के पूजन के लिए सामग्री की खरीददारी शुरू कर दी थी। गुरूबार को दीपावली पर महालक्ष्मी को देखते हुए फूल मालाएं, केले ,आम के पत्तों के साथ आवश्यक सामग्री लेते लोगों भीड़ दिखाई दी। वहीं आतिशबाजी के लिए आरक्षित किए स्थल स्टेडयम ग्राउण्ड को छोड़कर काली माता मंदिर प्रांगण में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर पर लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण बाजार में कई जगह हाथ ठेलों पर आतिशबाजी बिकती नजर आई। वहीं दीपावली के अवसर पर नगर में विभिन्न जगहों पर मिष्ठान भंडारों पर संचालकों ने टेंट लगाकर स्टालें सजाई जहाँ सुबह से शाम तक ग्राहकों का मिठाई खरीदने तांता लगा रहा। वहीं गुरूबार को लोगों ने अपने अपने घरों को रोशनी से सजाकर हर्षोल्लास के साथ विधि विधान से महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की। साथ ही स्थानीय गोलेश्वद महादेव मंदिर, बान बारे हनुमान जी, खेरा पति माता के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में प्रज्वलित दीपकों से भगवान की आरती कर श्रद्धालुओं ने दीपावली मनाई। और ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे रोज शुक्रवार को घर घर में गोबर के गोवर्धन बनाकर विधि विधान से गोवर्धन पूजे गए। वहीं स्थानीय माँ पार्वती गौशाला में गौसेवकों द्वारा सामूहिक गोर्वधन पूजा का आयोजन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









