भोले बाबा के दर्शन कर गृहमंत्री ने केदारनाथ से हुए सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री का सुना उद्वोधन

Nov 06 2021

भितरवार। पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ से हुए सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होने धूमेश्वर धाम पहुँचे गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भगबान भोले बाबा की पूजा अर्चना कर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का उद्वोधन सुना। भाजपा संगठन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दीपावली के त्योहार पर गोवर्धन पूजन के दिन पूरे देश भर के शिवालयों में भगवान शिव के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चारों धाम केदारनाथ में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। उक्त कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जुडऩे और प्रमुख शिवालयों में पहुँचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के निर्देश पार्टी वरिष्ठ नेताओं को दिए गए। पार्टी की ओर से मिली ऐसी जिम्मेदारी को देखते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार 9 बजे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन धूमेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे। जहां उन्होंने मंदिर में जाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर प्रांगण में बने भवन में लगाई स्क्रीन पर केदारनाथ से हुए सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री का पूरा उद्वोधन सुना। इसके बाद गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकानाएं दी। और उनका हाल चाल जाना। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा,युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा,प्रदेश पदाधिकारी बीरेन्द्र जैन,मंडल अध्यक्ष नितेश जैन, भाजपा के जिला मंत्री बलदेव अग्रवाल,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष डॉ वर्षा श्रीवास्तव,भाजपा नेता डॉ सी के शर्मा,युवा भाजपा नेता नरोत्तम गुर्जर (बंटी),पूर्व पार्षद गजब सिंह रावत,दीपक भार्गव,दिनेश भटेले,पवन सिजोरिया,पवाया सरपंच मुकेश भार्गव,दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। 
सांसद शेजवलकर गोलेश्वर धाम करहिया में आयोजित हुए कार्यक्रम में हुए शामिल
केदारनाथ के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर गोलेश्वर धाम करहिया से वर्चुअल  केदारनाथ, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भितरवार अंचल के प्राचीन गोलेश्वर धाम करहिया से वर्चुअल सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की ख़ुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश शिवहरे, भितरवार के पूर्व मंडी अध्यक्ष जितेंद्र रावत, मोहना मंडल के महामंत्री जितेंद्र रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश रावत, मोहना मंडल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर किसान मोर्चा, जिले के महामंत्री राजू शर्मा, विनोद बघेल, जयदेव शर्मा, रणबीर रावत जी आदि लोग उपस्थित थे।