जरूरतमंद बच्चों के संग मनाई दीपावली, चेहरे पर खिली खुशियां
Nov 03 2021
ग्वालियर। दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन एवं उनके मित्र मंडल द्वारा बुधवार को जीवाजी गंज स्थित निम्वाजी की खोह में जरूरतमंद गरीब दलित बस्ती में जाकर छोटे-छोटे बच्चों के बीच दीपावली मनाई उन सब को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि 150 जरूरतमंद बच्चों को दिवाली पर नये कपड़े, मिठाईयां, चिप्स, आतिशबाजी, चॉकलेट, आदि वस्तुओं का वितरण करके उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर उनके जीवन में खुशियां भरने का प्रयास किया।युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन अतिथियों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कमल मखीजानी, अभय चौधरी, प्रेमचंद लखीमपुरिया, मुकेश परिहार, धर्मेंद्र कुशवाह, जीतू घुरैया, चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, हेम शाक्य, अमित सूरी, नरसिंह राठौर, पारस अग्रवाल, हर्ष बंसल, प्रतीक पाठक, अंकित बंसल, ऋषभ परमार, भानु जैन, शुभम कुशवाह, पवन पाराशर, निर्मल जैन, डॉक्टर निशांत शर्मा, सत्येंद्र कौरव, अनिल शाक्य, टीकाराम कुशवाहा, आकाश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अंकित शिवहरेजी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









