80 रुपए की चाबी के चुकाने पड़े 8 लाख
Nov 03 2021
ग्वालियर। गलियों में सरदार के भेष में चाबी बनाने वाले ठगों ने फिर एक वारदात को अंजाम दिया है। इस बार एक महिला वकील के घर में वह अलमारी के लॉकर की चाबी बनाने दाखिल हुए थे। दो चाबी बनाने के सिर्फ 80 रुपए लिए, लेकिन आंखों के सामने 8 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। वारदात 28 अक्टूबर शाम गोला का मंदिर के गोवर्धन कॉलोनी की है।
बुधवार सुबह जब दीपावली पर ननद के गहने निकालने के लिए वकील ने अलमारी खोली तो गहनों का पर्स गायब था। पर्स में करीब 16 तौला सोना था। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पीडि़त परिवार ने मामले की शिकायत गोला का मंदिर थाने में की है। पुलिस ने तत्काल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को सरदार हुलिया में आए दो ठगों ने अंजाम दिया है। शहर में 7 दिन में यह दूसरी वारदात है।
गोला का मंदिर स्थित गोवर्धन कॉलोनी निवासी पूनम पत्नी सत्येन्द्र सिंह पेशे से वकील है। अभी वह जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करती है। गहने ठगने की घटना उनके परिवार के साथ हुई है। 28 अक्टूबर की शाम 4 बजे उनके मोहल्ले से दो युवक सरदारों के भेष में चाबी बनाने व पुराने ताले सुधारने की आवाज लगाते हुए निकल रहे थे। उनकी अलमारी का लॉक खराब था। दो लॉक खराब थे। इस पर पूनम के भांजे ने उनसे बात की तो दोनों युवक ने 150 रुपए चाबी बनाने के लिए मांगे। पर भांजे ने 80 रुपए कहे। कुछ बहस के बाद दोनों 80 रुपए में चाबी बनाने के लिए तैयार हो गए। सौदा फायदे का लगा तो पूरा परिवार तैयार हो गया। एक युवक नीचे खड़ा रहा और एक युवक चाबी बनाने के लिए आया। काफी देर तक वह चाबी बनाने का प्रयास करता रहा। वह अलमारी के एक तरफ आधा अलमारी में घुसकर काम करने लगा। कुछ देर के प्रयास के बाद उन्होंने अलमारी का लॉक ठीक किया और 80 रुपए लेकर चले गए।
6 दिन बाद लॉकर खोला तो गायब थे गहने
उस समय तो दोनों युवक वहां से चले गए। पूनम सिंह के परिवार को भी लगा कि 80 रुपए बहुत सस्ते में चाबी बनवा ली। पर बुधवार को पूनम की ननद ने दीपावली पर पहनने के लिए अपना मंगलसूत्र मांगा था। जिसको देने जब पूनम ने अलमारी खोली तो अंदर गहनों वाला पर्स ही नहीं था। उसमें रखे करीब 16 तौला सोना चोरी हो चुका था। मामला समझ में आते ही वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत की जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे हैं। एक जगह बहुत धुंधली फुटेज मिली है। पुलिस अन्य जगह भी छानबीन कर रही है।
सब बैठे रहे और वारदात को दे गए अंजाम
पूनम की मां ने मुन्नी सिंह चौहान ने बताया कि जब आरोपी लॉक सुधार रहे थे तो उनके घर के सभी सदस्य उसी कमरे में थे और उन्होंने किस समय लॉकर का लॉक खोल लिया, इसका पता नहीं चला। एक बार शंका होने पर मुन्नीदेवी ने उसे टोकते हुए अलमारी में आधा लटककर काम करने पर सवाल किए थे। ठग ने रॉड टेढ़ी होने पर उसे सही करने की बात कही थी। इसके बाद वह एक बार नीचे उतरकर अपने साथी के पास गया फिर वापस आकर कुछ देर काम किया और चले गए।
माधव नगर में हुई वारदात मिलता है चेहरा
सात दिन पहले इसी तरह की चोरी माधवनगर में चाबी बनाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए नकद निकाल ले गए थे। जिन चोरों ने माधव नगर में चाबी बनाने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया है। इन सरदारों का चेहरा उनसे मिलता जुलता है। अब पुलिस सरदारों का पता लगाने के लिए इलाके के फुटेज के आधार पर पड़ताल कर रही है।
यह सामान हुआ पार
दोनों चाबी बनाने वाले ठग अलमारी में रखे दो हार वजन करीब साढ़े 8 तोला, पांच अंगूठी वजन ढाई तोला, दो चेन वजन करीब तीन तोला, बृज बाला व झुमकी करीब दो तोला की ले गए हैं।
कभी नहीं पकड़े जाते
सरदार के भेष में आकर गलियों, मोहल्लों में चाबी बनाने के नाम पर चोरी करने वाले हर साल 15 से 20 वारदात करते हैं। पर यह कभी पकड़ में नहीं आते हैं। असल में यह सरदार होते ही नहीं हैं। यह पगड़ी रखकर सरदार (सिख समुदाय) का भेष रखते हैं। जब यह वारदात करके निकलते हैं तो रास्ते में ही पगड़ी खोलकर बैग में रख लेते हैं। शर्ट बदल लेते हैं। ऐसे में इनकी तलाश में निकले लोग इनको सरदार के हुलिया में तलाशते रहते हैं। पुलिस भी फुटेज के आधार पर उसी हुलिया में तलाशती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









